Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मतगणना के लिए जिले में मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त

मतगणना के लिए जिले में मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त

चूरू, विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान जिले में मतगणना हेतु मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी एवं एसीईओ सक्षम गोयल आईएएस ने बताया कि जिले के चूरू विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक डॉ अश्विनी कुमार यादव आईएएस, रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक अनिता यादव आईएएस, सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक एस कृष्ण चैतन्य आईएएस, सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए मीनाक्षी दास नाथ एससीएस, सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए संजीव कुमार सिन्हा एससीएस एवं तारानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए डॉ वंदना दिसोदिया एससीएस को मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur