रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश महासचिव अविनाश महला का सोमवार को कार्यक्र्ताओं ने स्वागत किया। महला जयपुर से बीकानेर जाते समय अल्प प्रवास पर रतनगढ़ रूके, जहां पर युवा कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका के नेतृत्व में संगम चौराहे पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर महला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जो कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ध्यान रखता है। युवा कांग्रेस द्वारा भाजपा की भ्रष्ट सरकार के खिलाफ एक जनआंदोलन चलाया जाएगा। भाजपा ने सरकार में आते ही जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया है। इस अवसर पर संदीपसिंह भोजासर, जयप्रकाश कम्मा, देवकीनंदन माहिच, सुरेंद्र रूलाणिया, आकिब खींची, तैयब कुरैशी, शिवकुमार माली, हनुमानप्रसाद सेन, तेजाराम प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / प्रदेश महासचिव अविनाश महला का किया स्वागत
प्रदेश महासचिव अविनाश महला का किया स्वागत




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।