Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गोरक्षा संकल्प पद यात्रा का किया स्वागत

गोरक्षा संकल्प पद यात्रा का किया स्वागत

बीकानेर से वृंदावन तक 550किमी पदयात्रा

राजलदेसर,[सुभाष प्रजापत ] कस्बे में गोरक्षा संकल्प यात्रा लेकर निकले महावीर सिंह राजपुरोहित का पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। महावीर सिंह राजपुरोहित गो रक्षा संकल्प लेकर 10000किमी पद यात्रा का संकल्प लिया है। जिसमें 2250 किमी पद यात्रा पुर्ण कर चुके हैं।अपने संकल्प की चोथी यात्रा बीकानेर से वृंदावन के लिए 550 किमी की शुरूआत 22 जुलाई को बीकानेर से की जो 18 अगस्त तक वृंदावन पहुंचने की सम्भावना है। जो आज राजलदेसर कस्बे में पहुची तो पुर्व चेयरमैन गोपाल मारू तथा भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन बोथरा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। महावीर सिंह राजपुरोहित ने बताया गोरक्षा हेतू देश भर में यात्रा कर रहा हू‌। गोरक्षा के प्रती सरकार जिम्मेदार हो तथा गोशाला आत्मनिर्भर हो। बिना दुधारू गो वंश भी अपना खर्चा निकाल लेते है‌। स्वागत में गोपाल मारू पुर्व चेयरमैन,पवन बोथरा, पार्षद धनपत, कुलदीप स्वामी, पवन प्रजापत,शंकर खण्डों लिया,रोहित मारू एडवोकेट,कमल दाधिच सहित लोग मोजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur