Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कृषक कल्याणकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन : सीआर चौधरी

कृषक कल्याणकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन : सीआर चौधरी

चूरू राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी गुरुवार को चूरू पहुंचे। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में कृषि विभाग सहित अन्य संबद्ध विभागों की अधिकारियों की बैठक ली और कृषक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।


“हर किसान तक पहुंचे योजनाओं का लाभ”

सीआर चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है और आयोग इस दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें और कृषक जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जाए ताकि किसान नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी ले सकें।


कृषि विभाग को दिए निर्देश

सीआर चौधरी ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डीएपी और यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और उसकी प्रभावी मॉनीटरिंग की जाए।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार ड्रिप सिंचाई, फार्म पौंड जैसी योजनाओं को बढ़ावा देने को कहा।

वहीं, पशुपालन विभाग को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना को गति देने और मत्स्य विभाग को अपनी योजनाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


स्थानीय जनप्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

इस बैठक में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिले में चल रही कृषि गतिविधियों, फसलों की स्थिति और बुवाई क्षेत्र की जानकारी साझा की।

कृषि संयुक्त निदेशक डॉ. राजकुमार कुल्हरी और उद्यान उपनिदेशक डॉ. धर्मवीर डूडी ने जिले में विभागीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।


मौजूद रहे अधिकारी व जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, बसंत शर्मा, मनभरी देवी, विनोद देवी, ओम सारस्वत, मधुसूदन राजपुरोहित, सुशील लाटा, विमला गढ़वाल, अभिषेक चोटिया, भास्कर शर्मा, सुरेश सारस्वत, आकाश सैनी, धर्मेन्द्र राकसिया, नीरज जांगिड़ सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur