चूरू, [सुभाष प्रजापत ] वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चूरू पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत चूरू की DST टीम और सदर थाना पुलिस ने सयुक्त कारवाई करते हुए बुधवार को 6 साल से फरार और दस हजार रूपए के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जसरासर निवासी पवन उर्फ एपी को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया की आरोपी के खिलाफ साल 2018 में प्रतिभा नगर निवासी मोहनलाल ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह और उसका साला बिनासर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्हें 5-6 लोगो ने रोककर पिस्तौल दिखाकर मारपीट की तथा कार व 50 हजार रूपए नगदी लूटकर ले गए। उक्त प्रकरण में आरोपी पिछले 6 सालो से फरार चल रहा था, जिसे कोर्ट ने स्थायी वारंटी घोषित कर दिया था और चूरू एसपी ने आरोपी पर 10 हजार रूपए का इनामी घोषित किया था। पुलिस ने आज अग्रसेन नगर फाटक से गिरफ्तार कर किया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 6 साल से फरार और दस हजार रूपए का इनामी अपराधी गिरफ्तार
6 साल से फरार और दस हजार रूपए का इनामी अपराधी गिरफ्तार



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

