Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / तारागढ़ी गणेश मंदिर में भक्तों की लगी भीड़: 1151 किलो के लड्डू का लगाया भोग

,

तारागढ़ी गणेश मंदिर में भक्तों की लगी भीड़: 1151 किलो के लड्डू का लगाया भोग

गणेश चतुर्थी पर सुबह से ही पैदल पहुंचे श्रद्धालु

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] गणेश चतुर्थी पर देपालसर में स्थित तारागढ़ी गणेश मंदिर में मंगलवार मेला शुरू हो गया है। मेले में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश को लड्डूओं का भोग लगाकर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस जाप्ता तैनात किया गया।मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। लाइन में एक-एक कर श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। मेले में चाट पकोड़ों के साथ खिलौनों की दुकानें लगाई गई। मंदिर समिति की ओर से भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम लगी हुई थी। चूरू-देपालसर रोड पर सुबह से मंदिर में पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ दिखने लगी। कई श्रद्धालु खेतों से होते हुए भी देपाल सर पहुंचे। सुबह के समय मेला परवान पर रहा। दोपहर में धूप होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ कम हो गई। जो शाम होने के साथ-साथ फिर से बढ़ जाएगी।

श्री गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष बहादुरसिंह फगेड़िया ने बताया कि समिति की ओर से कई सालों से केशरिया लड्डू का भोग लगाया जा रहा है। इस बार भगवान गणेश को 1151 किलो के लड्डू का भोग लगाया गया। आयोजन को सफल बनाने में मोहनलाल मांजू, सुरेश रामलाल बुडानिया, इन्द्राज कस्वा, विजय पूनियां, राजेश फोगाट, कल्पना फगेड़िया, चन्द्रकला, मनोज श्योराण, विक्रम बियाणी, प्रवीण कुल्हरी, सुभाष शर्मा, अमीलाल धेतरवाल और राजेश धनकढ़ मौजूद रहे। इससे पहले मंदिर में सोमवार की रात भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी मंगलवार सुबह भगवान गणेश की आरती के बाद मेला शुरू हो गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur