Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, रविवार को होंगे विशेष आयोजन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, रविवार को होंगे विशेष आयोजन

चूरू महोत्सव के पहले दिन आयोजित हुईं विभिन्न गतिविधियां, 4 बार के ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रिकी केज भी देंगे प्रस्तुति

चूरू, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में शनिवार को शुभारंभ समारोह में समूह नृत्य, एकल नृत्य, लोकगीत, गायन, मिस्टर/मिस/मिसेज चूरू, पेंटिंग वर्कशॉप आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार को मैदान में बनाए गए कला मंच, संवाद मंच और कला दीर्घा में आयोजित यह प्रतियोगिताएं व क्राफ्ट बाजार में लगाई गई स्टॉल व प्रदर्शनी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही।

रविवार को आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां

एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि तीन दिवसीय चूरू महोत्सव के दूसरे दिन रविवार, 23 फरवरी को सवेरे 10.30 बजे से यूथ एवं स्टार्टअप विशेष चर्चा सत्र, प्रवासी सम्मान – गौरवश्री अवार्ड, राजीविका एवं महिला सशक्तीकरण चर्चा सत्र, किड्स प्रतियोगिता, हैकाथॉन, क्राफ्ट एवं फूड बाजार व विविध प्रतियोगिताएं तथा सांय 6.15 बजे से 4 बार के ग्रैमी अवार्ड विजेता रिकी केज का लाइव इन म्यूजिक कॉन्सर्ट, जिक्र द बैंड ‘बॉलीवुड सूफी रॉक बैंड‘ द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के तीसरे दिन 24 फरवरी को सवेरे 10.30 बजे से साहित्यिक उत्सव विशेष चर्चा सत्र, प्रवासी सम्मान- गौरवश्री अवार्ड, लेखक से मिलिए, क्राफ्ट एवं फूड बाजार, पेंटिंग कार्यशाला तथा सांय 06.15 बजे से प्रसिद्ध रंगकर्मी अतुल सत्य कौशिक द्वारा लाइव थिएटर व कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कवि सम्मेलन में लोकेश कुमार ‘साहिल‘, अरूण जैमिनी, अमन अक्षर, जुबैर अली तबिश, विवेक पारीक, इति शिवहरे सहित साहित्यकार प्रस्तुतियां देंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur