Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

चूरू, स्वाधीनता दिवस के राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर हर वर्ष की भांति 14 अगस्त को सांय 3 बजे से 5 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी उच्च माध्यमिक विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीईओ (माध्यमिक) निसार अहमद खान ने बताया कि जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में चूरू के विभिन्न विद्यालयों द्वारा देश भावना व लोक संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने सर्वजन से अधिक से अधिक संख्या कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur