Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दहेज के दानव ने ली महिला व उसकी दुधमुंही बच्ची की जान

दहेज के दानव ने ली महिला व उसकी दुधमुंही बच्ची की जान

चूरू जिले के सिद्धमुख थानार्न्तगत गांव चैनपुरा बडा में दहेज के दानव ने 24 वर्षीय महिला और उसकी दूधमूंही 14 महीने की मासूम बच्ची की जान ले ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार दहेज के लिये प्रताडित मृतका पूजा कॅवर ने पहले खुद जहर खाया और फिर अपनी 14 महीने की बेटी काविया को गोद में बिठाकर दूध में जहर मिलाकर पिला दिया। जहर के सेवन से दोनो मॉ-बेटी की घर में ही मौत हो गयी। सिद्धमुख थाना पुलिस ने दोनो के शव कब्जे में ले कर सादुलपुर के राजकीय रैफरल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। मृतका पूजा की बहिन प्रमिला की रिपोर्ट पर सिद्धमुख थाना पुलिस ने आरोपी पति राजीव सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 व 304 में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के गांव ढाणा सतनाली की पूजा कंवर की शादी मई 2015 में सादुलपुर के गांव चैनपुरा बडा के राजीव सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मृतका को दहेज के लिये तंग परेशान किया जाता रहा। जब पूजा ने बेटी को जन्म दिया तंग परेशान करने का यह सिलसिला मारपीट में बदल गया। मृतका की बहिन ने यह जानकारी देते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी पति कार की मांग करता था और उसके किसी अन्य महिला के साथ नाजायज तालुकात भी थे। इन सब वजहों से परेशान होकर आखिरकार आज पूजा ने मौत को गले लगा लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur