Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : मधुमक्खियों का हमला, 5 किसान घायल

,

Churu News : मधुमक्खियों का हमला, 5 किसान घायल

Farmers injured after bee swarm attack in Daudasar village field

सरसों की कटाई के दौरान अचानक टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड
चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के दाऊदसर गांव में खेत में काम कर रहे किसानों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया।

इस हमले में पांच किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रतनगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया।


सरसों की कटाई के दौरान हुआ हमला

घायल किसान बीरबलराम (60) ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ खेत में सरसों की कटाई कर रहे थे।

इसी दौरान जब वे कींकर के पेड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड उन पर टूट पड़ा।


पांच किसान हुए घायल

मधुमक्खियों के हमले में बीरबलराम के साथ

  • धन्नी देवी (25)
  • हनुमान सिंह (75)
  • हीरालाल (20)
  • गिरधारीलाल (28)

भी घायल हो गए।


कंबल ओढ़कर और आग के पास बैठकर बचने की कोशिश

हमले से बचने के लिए किसानों ने कंबल ओढ़कर आग के पास बैठने की कोशिश की, ताकि मधुमक्खियां दूर हो जाएं।

लेकिन मधुमक्खियों की संख्या लगातार बढ़ती गई। इसके बाद सभी ने खुद को पास के एक झोपड़े में बंद कर लिया


अस्पताल में भर्ती, फिर किया गया रेफर

घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने खेत में ही गाड़ी बुलाकर सभी घायलों को रतनगढ़ के जिला अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur