चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर उपखंड के खेजड़ा दिखनादा गांव में शनिवार को गांव के जोहड़ में एक शव को तैरता हुआ देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी भानीपुरा पुलिस थाने में दी। जिस पर भानीपुरा थाना के एएसआई रामेश्वरलाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया गया।मृतक की शिनाख्त खेजड़ा दिखनादा के गोपीराम (35) पुत्र मोहनराम सारण के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय गोपीराम पिछले दो दिन से घर से गायब था और आदतन शराबी बताया जा रहा है। वहीं अब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर निजी वाहन की सहायता से राजकीय अस्पताल के लिए रवाना हुई है जहां पर शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जाएगा। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू करेगी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गांव के जोहड़ में तैरता हुआ मिला शव
गांव के जोहड़ में तैरता हुआ मिला शव



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

