Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सादुलपुर में खड़े ट्रक में मिला शव

सादुलपुर में खड़े ट्रक में मिला शव

अधजली हालत में पुलिस ने किया बरामद

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सादुलपुर में नेशनल हाईवे 52 पर खड़े एक ट्रक में अधजला शव मिला। शव ट्रक ड्राइवर का है या अन्य किसी व्यक्ति का। इसका खुलासा मामले की जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस को सूचना मिलने पर आईपीएस अधिकारी प्रशांत किरण और थाना अधिकारी पुष्पेन्द्र सिह झाझड़िया पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का मौका निरीक्षण किया। थाना अधिकारी ने बताया कि ट्रक के केबिन में अधजला शव मिला है। वहीं पुलिस ने ट्रक के केबिन की गंभीरता से जांच की है। पुलिस मामले में अनेक संभावनाओं पर गंभीरता से जांच में जुटी है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए मौके पर एफ़ एस एल टीम को भी बुलाया। शव की शिनाख्त के लिए मोच्र्युरी में रखवाया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur