चूरू जिले के सरदारशहर में गिड़गिचिया रोड स्थित बीहड़ में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
मृतक की पहचान फारूक तेली के रूप में
मौके पर पहुंचे थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने टीम के साथ मौके का मुआयना किया।
जांच के दौरान शव की पहचान वार्ड 24 निवासी फारूक पुत्र रफीक मोहम्मद तेली (35 वर्ष) के रूप में हुई।
तीन दिन से घर से था लापता
पुलिस के अनुसार मृतक पिछले तीन दिनों से घर नहीं आया था।
फारूक पेशे से ऑटो चालक था और परिवार उसके लापता होने से पहले ही चिंतित था।
शव के पास मिला जहर का डब्बा
एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि शव के पास जहर का डब्बा मिला है।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि जहर पीने से मौत हुई है।
मोर्चरी में रखवाया गया शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।
परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की।
रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।



