चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सदर थाना इलाके की ओम कॉलोनी में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। युवक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर गला घोंटकर हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।सदर थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि बेर भादरा हनुमानगढ़ निवासी दलवीर सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका बेटा मोहनलाल (26) अपनी पत्नी सरोज के साथ करीब आठ माह से चूरू की ओम कॉलोनी में किराये के घर में रहता था। बेटे और बहू में आपसी झगड़ा होता रहता था। करीब 15 दिन पहले सरोज ने मारपीट कर मोहनलाल को घर से निकाल दिया था, जिसके बारे में मोहनलाल ने फोन कर बताया था। तब कॉल कर सरोज को समझाने पर कहा कि मुझे मोहनलाल से तलाक चाहिए। अगर वह तलाक नहीं देगा तो मैं किसी भी हद तक जा सकती हूं। इसलिए मोहनलाल को समझा लेना।तीन फरवरी को उसके घर पर एक लेटर आया, जिसके बारे में बेटे को बताया तो मोहनलाल ने कहा कि सरोज मेरे से तलाक और खर्चा लेना चाहती है। वह मेरे साथ रोज झगड़ा और मारपीट करती है। सरोज ने मोहनलाल से पीछा छुड़ाने के चक्कर में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर सरोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रविवार देर शाम शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।सदर थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सरोज ने ही कॉल कर उनको मोहनलाल की मौत की सूचना दी थी। तब पुलिस ने मौके पर पहुंची। जहां देखा तो शव फर्श पर पड़ा था। उसके गले पर निशान बना हुआ था। पत्नी सरोज से पूछने पर बताया कि मोहनलाल के रात के समय फांसी लगा ली। मगर पुलिस के पहुंचने पर शव फश पर पड़ा था। दूसरी ओर मृतक के गांव से आए लोगों ने बताया कि मोहनलाल और सरोज करीब चार-पांच साल से लिव इन में रहते थे। इनके कोई संतान नहीं है। वहीं, मृतक मोहनलाल भी अपने पिता के इकलौता बेटा है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव
युवक का संदिग्ध हालत में मिला शव



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

