चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू में नाली निर्माण को लेकर एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। सरदारशहर तहसील के गांव कालूसर में सोमवार दोपहर 10 लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घायल को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित नवाब खान (65) के मुताबिक उनके घर के बाहर बने चैंबर से 8-10 पड़ोसी घरों के पाइप जुड़े हैं। चैंबर से पानी सड़क पर फैल रहा था। इसलिए सभी घरों से पैसे इकट्ठा कर चैंबर की मरम्मत कराने की बात हुई, लेकिन पड़ोसियों ने पैसे देने से मना कर दिया।मुस्ताक खान, इदरीश, मोहिदिन, सतार, आसिफ, लियाकत, साजिद, जाबिद, सदाम और मकबूल लाठी-डंडे लेकर नवाब खान के घर पहुंचे। नवाब ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। आरोपियों ने घर पर पत्थर फेंके और गेट तोड़ने की कोशिश की। जब नवाब गेट पर आए तो उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।परिजनों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर नवाब को बचाया। घायल बुजुर्ग को तुरंत निजी वाहन से सरकारी डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किया। घटना की सूचना अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नाली निर्माण को लेकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला
नाली निर्माण को लेकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।