Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमलाः कुल्हाड़ी से वार कर ले गए साढ़े तीन लाख रुपए

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर जानलेवा हमलाः कुल्हाड़ी से वार कर ले गए साढ़े तीन लाख रुपए

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सादुलपुर के निकटवर्ती गांव लसेड़ी के पास बीती रात युवा नेता बिल्कुल पाल पायल पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार मोहता कॉलेज के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष रहे बिल्कुल पाल पर लसेड़ी गांव से हिसार की ओर जाने वाले एन एच 52 पर स्थित एक ढाबे पर करीब 9 बजे जानलेवा हमला कर साढ़े तीन लाख रुपए लूट लिए।बिल्कुल पाल को घायल अवस्था मे सादुलपुर के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे हिसार के लिए रेफर कर दिया। बिल्कुल पाल ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया कि वह ढाबे पर बैठा था। करीब 9 बजे गांव का मंगतू राम पुत्र महावीर आया और उसपर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और साढ़े तीन लाख रुपये लूट ले गया। बिल्कुल पाल के सिर, मुंह, कमर पर कुल्हाड़ी से के हमले से चोट आई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur