Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / तोलियासर स्कूल में जल मन्दिर का लोकर्पण

,

तोलियासर स्कूल में जल मन्दिर का लोकर्पण

मेरा विद्यालय श्रेष्ठ विद्यालय अभियान के अंतर्गत

सालासर, मेरा विद्यालय श्रेष्ठ विद्यालय अभियान के अंतर्गत सोमवार को राउमावि तोलियासर में भामाशाह द्वारा निर्मित पानी की बड़ी टँकी का लोकार्पण भामाशाह संतोष ढाका के कर कमलों से किया गया। इस जल मन्दिर का निर्माण स्व.सुलतानराम ढाका की पुण्य स्मृति में उनकी पत्नी संतोष ढाका व पुत्रियों कमलारानी ढाका, बबीता ढाका, कशिश ढाका ने एक लाख रुपयों की लागत से करवाया है। लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच विश्वजीत कस्वां थे अध्यक्षता प्रधानाचार्य कमलेश तेतरवाल ने की। विशिष्ठ अतिथि आर पी कैलाश चिनिया, वरिष्ठ अध्यापक नानूराम मेघवाल सुजानगढ़ ,बजरंगलाल शर्मा,विधायक प्रतिनिधि बलवंत राठौड़ थे। विद्यालय में बनी इस टँकी से आम रास्ते पर भी नल लगाकर राहगीरों के लिए पेयजल व्यवस्था की गई है। ढाका परिवार द्वारा विद्यालय के सभी चारसौ विद्यार्थियों को मिठाई वितरण भी करवाया गया। इस अवसर नारायण मेघवाल,विकास राठौड़,नोरंगलाल मीणा,संतोष नाई,शारदा मेघवाल,सुमित्रा कंवर,मीरा देवी,पिथाराम,प्रेमचंद बधाला,छगन मेघवाल आदि भी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur