Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मातृ शिशु यूनिट के सामने ऑटो में ही हुई एक महिला की डिलीवरी

,

मातृ शिशु यूनिट के सामने ऑटो में ही हुई एक महिला की डिलीवरी

फिलहाल मां-बेटा बिल्कुल स्वस्थ

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के डीबी अस्पताल की मातृ शिशु यूनिट के सामने ऑटो में ही एक महिला की डिलीवरी हो गई। डिलीवरी के बाद शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लेबर रूम से नर्सिंग स्टाफ सरोज प्रजापत, डॉ. मोनिका और डॉ. दर्शन अस्पताल के बाहर पहुंची और सक्रियता दिखाते हुए ऑटो में ही प्लेसेंटा काटकर नवजात व प्रसूता को लेबर रूम में लेकर गए। फिलहाल मां-बेटा बिल्कुल स्वस्थ है और उनको वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।वार्ड 27 निवासी मुमताज ने बताया कि शनिवार को उसकी पुत्रवधू कौशर (32) के प्रसव पीड़ा शुरू हुई। तब उसे तुरंत ऑटो में लेकर अस्पताल रवाना हो गए, लेकिन एमसीएच के गेट के सामने ऑटो में ही उसका प्रसव हो गया। सूचना देने पर लेबर रूम की नर्स सरोज प्रजापत, डॉ. मोनिका व डॉ. दर्शना आए और जच्चा-बच्चा को लेबर रूम में लेकर गए। नर्सिंग स्टाफ सरोज प्रजापत ने बताया कि नवजात बालक स्वस्थ है और उसका वजन करीब 3 किलोग्राम है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur