Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / वार्ड 20 में बिजली की समस्याओं के समाधान की मांग

,

वार्ड 20 में बिजली की समस्याओं के समाधान की मांग

पार्षद सुमन भार्गव ने न्यू लिंक रोड जीएसएस में अधिकारियों के समक्ष

रतनगढ़(सुभाष प्रजापत) वार्ड संख्या 20 में पिछले एक वर्ष से चल रही बिजली की समस्याओं का विभाग को बार – बार अवगत करवाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ । इसको लेकर निवर्तमान पार्षद सुमन भार्गव ने न्यू लिंक रोड जीएसएस में आयोजित शिविर में अधिकारियों के समक्ष समाधान की मांग की। विभाग ने पार्षद को शीघ्र ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया । पार्षद ने ज्ञापन में बताया कि धोलिया कुआं ट्रांसफार्मर से लेकर रूकमानंद प्रजापत के घर तक , एलटी लाइन क्षतिग्रस्त है , गीगजी चौक स्थित ट्रांसफार्मर से सत्यनारायण सारस्वत के घर तक , मुरलीधर के घर के आगे केबल जली हुई है । प्रजापति भवन ट्रांसफार्मर , बाल गोगामेड़ी ट्रांसफार्मर , धोलिया कुआ ट्रांसफार्मर , सांवरमल माली के घर के पास ट्रांसफार्मरों के चारों तरफ तारबंदी करवाई जाए । मुरलीधर जांगिड़ , गोपाल जोशी के घरों के पास पोल की ताण को दुरुस्त करवाने सहित 11 सूत्री समस्याओं का उल्लेख किया है । इस मौके पर पूर्व पार्षद नंदकिशोर भार्गव भी उपस्थित थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur