Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नाला निर्माण को जल्द पूरा करने की मांग, पूर्व सैनिक संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नाला निर्माण को जल्द पूरा करने की मांग, पूर्व सैनिक संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सादुलपुर, [सुभाष प्रजापत ] नगरपालिका क्षेत्र में एक वर्ष पहले से चल रहे नाला निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया कि शहीद स्मारक से लेकर रेस्ट हाउस रेलवे स्टेशन पिलानी मोड़ तक एन एच आई द्वारा बनवाया गया नाला अभी भी अधूरा है। नाला निर्माण के बीच में पड़ने वाले बिजली पोल, आम रास्तों, पुलिस थाने के सामने की दीवार और सीसी सड़क के बीच जगह नहीं होनी के कारण निर्माण अधूरा पड़ा है। साथ ही घटिया निर्माण होने के कारण बहुत सी जगहों पर नाला टूट गया है। अब 15 दिनों के बाद बरसात का मौसम आ रहा है।ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सैनिक गण, जगत सिंह, सूबेदार मोहर सिंह, सूबेदार उमेद सिंह, सूबेदार काशीराम, सूबेदार वेद प्रकाश, हवलदार शीशराम पूनिया, हवलदार बनवारी लाल मूड, हवलदार राकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur