चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह 7 बजे अचानक कोहरा छा गया। कोहरे से सुबह के समय वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। कोहरे की विजिबिलिटी दो मीटर से भी कम रही। रविवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद भी सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुराया। सुबह दस बजे बाद हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवाएं चुभने लगी हैं।शनिवार सुबह जहां मौसम साफ रहा। वहीं रविवार सुबह छाए घने कोहरे ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित किया। कोहरे के कारण सुबह के समय दूध बेचने वाले दूधिए और अखबार बांटने वाले हॉकर को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी से अस्पताल में नवजात और छोटे बच्चों में सर्दी जुकाम के मरीज भी बढ़ने लगे हैं।शिशु रोग विषेषज्ञ डॉ. अमजद खान ने बताया कि हवाओं और कोहरे की सर्दी के चलते छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सर्दी जुकाम होते ही तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर दवाई लें। जिससे निमोनिया की शिकायत नहीं हो। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / घना कोहरा छाया, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
घना कोहरा छाया, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।