Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजगढ़ में 30 किलो दुषित मावे की मिठाई व 22 लीटर कोल्ड ड्रिंक नष्ट करवाई

,

राजगढ़ में 30 किलो दुषित मावे की मिठाई व 22 लीटर कोल्ड ड्रिंक नष्ट करवाई

मावा मिठाई व गुलाब जामुन के लिये चार नमूने

खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

चूरू, जिले में शनिवार को शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत राजगढ़ कस्बे में कार्रवाई करते हुये 30 किलो दुषित मावा की मिठाई व 22 लीटर अवधि पार कोल्ड डिंक को नष्ट करवाया गया। अभियान के दौरान मावा मिठाई व गुलाब जामून के चार नमूने लिये गये। सीएमएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि राज्य स्तर से खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील शर्मा के नेतृत्व में चलाये जा रहे शुद्व के लिये युद्व अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने 12 मार्च को 30 किलो दुषित मावे की मिठाई व 22 लीटर अवधि पार कोल्ड डिंक नष्ट करवाई गई। इस दौरान व्यापारियों को अवधि पार सामग्री नहीं बेचने तथा अन्य मिठाइयों में फूड कलर निर्धारित मात्रा में ही डालने के लिए पाबंद किया गया।

मावा मिठाई व कोल्ड डिंक को मौके पर ही करवाया नष्ट
खाद्य सुरक्षा अधिकारी फुलसिंह बाजिया ने बताया कि शनिवार को जिले के राजगढ़ में फर्म सतवीर कचौरीवाला प्रतिष्ठान पर जांच में दुषित मावे की मिठाई मिल्क केक मिलने पर 30 किलो से अधिक मिठाई मौके पर ही नष्ट करवाई गई। बाद में प्रतिष्ठान पर जांच में 22 लीटर से अधिक कोल्ड डिंक भी अवधि पार मिली। जिसे मौके पर ही नष्ट करवाने की कार्रवाई की गई। राजगढ़ में शुद्व के लिये युद्व अभियान के तहत शनिवार को सतवीर कचौरी वाला की दुकान से मावा की मिठाई का एक नमूना, फर्म दुर्गा मावा भंडार से मावे का एक नमूना, फर्म स्वामी बाबा रसगुल्ला भंडार मावे का एक नमूना तथा फर्म गोस्वामी रसगुल्ला गुलाब जामुन भंडार से गुलाब जामुन का एक नमूना लिया गया है। चारों नमूनों को जयपुर प्रयोगशाला में जांच के लिए भिजवाया गया है जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी

31 मार्च तक जारी रहेगा अभियान
सीएमएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान दूध, मावा, पनीर, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखा मेवा, मसाला की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान डिकॉय आपरेशन भी किए जाएंगे। जांच दल द्वारा संस्थाओं का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे तथा फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड एक्ट 2006 एवं नियम 2001 के प्रावधानों के अनुसार मिलावटी माल को मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur