Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / लोकसभा सचिवालय में प्रजेंटेशन देंगे देवेंद्र झाझड़िया

लोकसभा सचिवालय में प्रजेंटेशन देंगे देवेंद्र झाझड़िया

इंटरएक्टिव सेशन में

चूरू, जिले के अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रोअर, पद्मभूषण डॉ देवेंद्र झाझड़िया शुक्रवार 27 जनवरी को लोकसभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा पार्लियामेंट हाउस कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित इंटरएक्टिव सेशन में अपना प्रजेंटेशन देंगे। यह इंटरएक्टिव सेशन सांसदों हेतु पदम अवॉर्ड से सम्मानित व्यक्तियों के साथ आयोजित किया जा रहा है।

प्राइड निदेशक सीमा कौल सिंह ने बताया कि सांसदों के साथ कार्यशाला में कार्यशाला में पदम अवॉर्डी देवेंद्र झाझड़िया स्पोट्र्स एवं डाइट विषय पर 20 मिनट का प्रजेंटेशन देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur