Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / देवी भागवत कथा से जीवन में मिलती है आत्मिक उन्नति, शांति, और संतोष – कृष्णानंद महाराज

देवी भागवत कथा से जीवन में मिलती है आत्मिक उन्नति, शांति, और संतोष – कृष्णानंद महाराज

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] मावलिया बास स्थित जीण माता मंदिर में चल रही देवी भागवत कथा में वाचक कृष्णानंद महाराज ने बताया की देवी भागवत कथा सुनना व्यक्ति के जीवन में आत्मिक उन्नति, शांति, और संतोष लाता है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि जीवन का एक गहरा मार्गदर्शन है, जो हमें भगवान के प्रति भक्ति और प्रेम से जोड़ता है। भगवद कथा सुनने से व्यक्ति में करुणा, दया, और सकारात्मकता का विकास होता है, जिससे जीवन में सुख-शांति और स्थिरता आती है। कृष्णानंद महाराज ने कथा में देवी द्वारा चंड-मुंड के संहार की कथा, जीण माता व हर्ष भैरव नाथ (भाई बहन) की जीवन गाथा का विस्तृत वर्णन करते हुए बताया की यह कथा न केवल हमारे पापों का नाश करती है, बल्कि हमें एक नए जीवन दृष्टिकोण और मोक्ष की प्राप्ति की ओर प्रेरित करती है।
कथा में विधायक पुषाराम गोदारा, रमेशचंद्र इंदौरिया, अरविंद चाकलान, प्रदीप धर्ड, सुरेश मुरारका, विवेक गौड़, गिरधारी बांगड़वा, चरणसिंह कोका, नंदकुमार माटोलीया, नरेंद्र झंवर, इंद्रचंद नोखवाल, रेंवताराम मुंड, किशोरीलाल बील, श्यामसुन्दर जोशी, प्रकाश सोनी, इंद्रचंद धर्ड, हेमंत रुँथला आदी श्रोता जन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur