Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / धानुका आदर्श विद्या मंदिर की टीम एसजीएफआई प्रतियोगिता में करेगी राजस्थान विद्या भारती का प्रतिनिधित्व

,

धानुका आदर्श विद्या मंदिर की टीम एसजीएफआई प्रतियोगिता में करेगी राजस्थान विद्या भारती का प्रतिनिधित्व

रतनगढ़ , [सुभाष प्रजापत ] स्थानीय विद्यालय श्री चिरंजीलाल धानुका की कुश्ती की टीम के छात्र आज एस.जी.एफ.आई. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हुए। दिनांक 06 जून 2023 से प्रारम्भ होने वाली प्रतियोगिता में विद्यालय के हेमन्त शर्मा, गौरव आत्रेय, अमन शर्मा खेल प्रभारी नागरमल प्रजापत के सानिध्य में राजस्थान क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रशिक्षक कन्हैयालाल चौमाल के सानिध्य में ये छात्र काफी दिनों से प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें हैं। इस अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्य वासुदेव चाकलान, परमेश्वर आत्रेय, सत्यनारायण दर्जी व विद्यालय स्टॉफ के राजेश कुमार, दामोदर मंगलहारा व दिनेश तिवाड़ी ने टीम के सदस्यों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर प्रतियोगिता के लिए रवाना किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur