Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बास जैसे का के धर्मपाल धेतरवाल को पीएचडी की उपाधि

,

बास जैसे का के धर्मपाल धेतरवाल को पीएचडी की उपाधि

चूरू, जिले के बास जैसे का के धर्मपाल धेतरवाल को जेजेटी विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि मिली है। धेतरवाल ने जूनियर व सीनियर रेसर्च फैलोशिप प्राप्त करते हुए डॉ तरूण यादव के निर्देशन मे ‘चूरू जिले में जल संसाधन की उपलब्धता, उपयोग एवं प्रबंधन – एक भौगोलिक विश्लेषण‘ विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। धर्मपाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एंव परिवारजनों को दिया है। इस अवसर पर लोहिया महाविद्यालय के प्रो. संतलाल, मनोहर लाल धेतरवाल, रामप्रताप, ओमप्रकाश, सुरेश धेतरवाल, कैरियर महाविद्यालय के निदेशक अमीलाल धेतरवाल सहित ग्राम वासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur