रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] तहसील के गांव भावनदेसर निवासी मुंबई में नेवी में कार्यरत जवान बजरंग धेतरवाल ने साइकिल से मुंबई से दिल्ली के बीच 1417 किलोमीटर की दूरी 156 घंटे में तय की।शिक्षक बाबुलाल मुन्दलिया ने बताया कि गत 14 दिसंबर को मुंबई से साइकिल यात्रा की शुरुआत की । यात्रा मध्य प्रदेश के ग्वालियर, इंदौर उत्तर प्रदेश के मथुरा,नोएडा होते हुए 19 दिसंबर को शाम 7:00 बजे दिल्ली पहुंची। इस दौरान बजरंग ने प्रतिदिन 240 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय किया। सोमवार को दिल्ली से स्थानीय ग्राम भावनदेसर पहुंचने पर ग्राम वासियों की ओर से जवान बजरंग धेतरवाल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच भागिरथ प्रसाद धेतरवाल,गणपत राम फौजी, माणकचन्द , गिरधारी पंच,किसनाराम, मालाराम ,चन्द्रा राम,भागीरथ फौजी,जगदीश प्रसाद, नानुराम, सांवरमल मुन्दलिया, शंकरलाल और भागीरथ आदि उपस्थित रहे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 156 घंटे में तय की1417 किमी की दूरी
156 घंटे में तय की1417 किमी की दूरी




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।