Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सच्चियाय माता मंदिर में दर्शन कर की खुशहाली की कामना

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सच्चियाय माता मंदिर में दर्शन कर की खुशहाली की कामना

चूरू, जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर अगुणा मोहल्ला, वार्ड नंबर 43 स्थित सच्चियाय माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की और जिले सहित देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने हनुमान धोरा में शारदीय नवरात्रों के दौरान चल रही दुर्गा पूजा के भी दर्शन किए।
उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रे हम सभी की साझी विरासत है। जिले का सांप्रदायिक सद्भाव देखकर मन हर्षित होता है। शहर वासी मिलकर पर्वों व उत्सवों पर एक दूसरे की खुशियों में शरीक होते हैं। यह विलक्षण भाईचारा संपूर्ण देश में जिले की अनूठी पहचान स्थापित करता है। इस दौरान कमल कोठारी, रवि दाधीच, पार्षद राकेश दाधीच, अभय सिंघी, राजेंद्र सिंघी, निरंजन बैदा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur