Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की थीम आधारित गाने के पोस्टर का जिला कलक्टर ने किया विमोचन

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की थीम आधारित गाने के पोस्टर का जिला कलक्टर ने किया विमोचन

चूरू, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने सर्किट हाउस में जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव गिनड़ी ताल के रहने वाले श्रवण सेन द्वारा बनाए गए अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की थीम आधारित गाने के पोस्टर का विमोचन कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर गायक श्रवण ने बताया कि वह जिला मुख्यालय पर ही स्वयं का एक पार्लर चलाते हैं तथा राजनैतिक एवं धार्मिक प्रकृति के गीत लिखते व गाते हैं। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को रामजन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर समाज में भक्तिमय माहौल को देखते हुए ‘अयोध्या में आए श्रीराम‘ नाम से बधाई गीत बनाया है। जिला कलक्टर द्वारा पोस्टर विमोचन के बाद गीत को रिलीज किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur