Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला कलक्टर सत्यानी ने मनाया बेटी ‘लक्ष्मी’ का जन्मदिन

जिला कलक्टर सत्यानी ने मनाया बेटी ‘लक्ष्मी’ का जन्मदिन

चूरू, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी के कक्ष में शुक्रवार को जिला कलक्टर की ओर से गोद ली गई बेटी लक्ष्मी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जिला कलक्टर ने लक्ष्मी को केक खिलाया तथा पुस्तक व कपड़े भेंट किए। जिला कलक्टर सत्यानी ने इस दौरान लक्ष्मी से पढ़ाई-लिखाई व देख-रेख को लेकर चर्चा की और उसे जन्मदिन की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सत्यानी ने लक्ष्मी को एकाग्र होकर अध्ययन करने की सलाह दी ताकि जीवन में बेहतर सफलता हासिल हो।

इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस सक्षम गोयल, एडीएम उत्तम सिंह शेखावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरविंद ओला, एडीपीआर कुमार अजय, संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश, सुपरवाइजर पूजा गेट, संगीता, शकुंतला, सहायक प्रोग्रामर अंजना गुप्ता, जेंडर स्पेशलिस्ट ज्ञानप्रकाश गोदारा, ज्योति सहित महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur