Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चैंपियन खिलाड़ी अर्जुन सिंह का जिला कलक्टर ने किया स्वागत

,

चैंपियन खिलाड़ी अर्जुन सिंह का जिला कलक्टर ने किया स्वागत

इटली के जेसोलो में वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स चौंपियनशिप के लॉन्ग जंप इवेंट में गोल्ड विजेता

चूरू, इटली के जेसोलो में वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स चौंपियनशिप के लॉन्ग जंप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर चूरू लौटे खिलाड़ी अर्जुन सिंह का बुधवार को जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने माल्र्यापण कर स्वागत किया।इस मौके पर जिला कलक्टर ने जिले की खेल गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि जब कोई एक व्यक्ति इंटरनेशनल स्तर पर पदक जीतता है तो हजारों युवाओं के लिए प्रेरक बनता है। उन्होंने अर्जुन सिंह ने उनके खेल कैरियर और इवेंट को लेकर चर्चा की। जिला कलेक्टर ने खुशी जाहिर करते हुए आगामी आने वाले एशियन खेलों में देश के लिए पदक जीतकर लाने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देकर एथलीट अर्जुन सिंह का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने िंसंह के प्रशिक्षक राजदीप लांबा का भी स्वागत किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय एथलीट सोनू कुमार एवं पूर्व जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लांबा भी मौजूद रहे।