Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला निर्वाचन अधिकारी ने किए सूखा दिवस घोषित

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किए सूखा दिवस घोषित

चूरू, जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने आदेश जारी कर विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान सूखा दिवस घोषित किए हैं। जारी आदेशानुसार जिले में 23 नवंबर को सायंकाल से 25 नवंबर को मतदान समाप्ति तक (मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से मतदान समाप्ति तक), पुनर्मतदान होने की स्थिति में पुनर्मतदान की घोषणा से पुनर्मतदान की तिथि को पुनर्मतदान की समाप्ति तक संबंधित मतदान केन्द्र व केन्द्रों के क्षेत्रों में तथा मतगणना दिवस 03 दिसम्बर, 2023 को सूखा दिवस घोषित किया गया है।