Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला प्रमुख वंदना आर्य ने किया खण्डवा पट्टा ग्राम पंचायत का निरीक्षण

जिला प्रमुख वंदना आर्य ने किया खण्डवा पट्टा ग्राम पंचायत का निरीक्षण

चूरू, जिला प्रमुख वंदना आर्य ने मंगलवार को चूरू पंचायत समिति की खण्डवा पट्टा ग्राम पंचायत का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जिला प्रमुख आर्य ग्राम पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजनान्तर्गत प्रगतिरत आवासों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया। इसी के साथ उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित कार्मिकों को नियमित सेवाएं देने व स्वच्छता हेतु निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन को बेतहरीन सेवाओं का लाभ मिले। इसके लिए हम सभी मिलकर बेहतरीन प्रयास करें। हम परिवेश के पात्र व्यक्तियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर लाभान्वित करें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur