Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला प्रभारी मंत्री बृजेंद्र ओला शुक्रवार को चूरू आएंगे

,

जिला प्रभारी मंत्री बृजेंद्र ओला शुक्रवार को चूरू आएंगे

फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे

चूरू, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा चूरू जिला प्रभारी मंत्री बृजेंद्र ओला शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर चूरू आएंगे।एडीएम लोकेश गौतम ने बताया कि प्रभारी मंत्री शुक्रवार सवेरे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 1.30 बजे चूरू पहुंचेंगे। वे यहां दोपहर 2 बजे जिला परिषद सभागार में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे तथा दोपहर 3.30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। वे इसके बाद शाम 4.30 बजे खासोली में स्कूटी वितरण समारोह में भाग लेंगे। एडीएम लोकेश गौतम ने बताया कि फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक में आवश्यक तैयारी सहित आने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur