Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला प्रभारी सचिव भास्कर ए सांवत रहे सुजानगढ़ दौरे पर

जिला प्रभारी सचिव भास्कर ए सांवत रहे सुजानगढ़ दौरे पर

बगड़िया उप जिला हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिला प्रभारी सचिव भास्कर ए सांवत आज सुजानगढ़ दौरे पर रहे,इस दौरान उन्होंने राजकीय बगड़िया उप जिला हॉस्पिटल का निरीक्षण किया।पत्रकारों से रूबरू होते हुए प्रभारी सचिव सांवत ने कहा कि हॉस्पिटल में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें हॉस्पिटल प्रशासन को इसके लिए हिदायत दी है,इस दौरान उन्होंने वार्डो में जाकर वहां की व्यवस्था भी देखी, साथ ही उन्होंने इमरजेंसी वार्ड को बेसमेंट में शिफ्ट करने को कहा ताकि गंभीर रोगियों को परेशानी नही हो,इस पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ विजय कुमार बगड़िया ने कहा कि इसके लिये प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, अनुमति मिलते ही इमरजेंसी वार्ड नीचे शिफ्ट कर दिया जाएगा, गौरतलब है कि इससे पूर्व जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने कुछ माह पूर्व जनसुनवाई की थी जिसमे भी इमरजेंसी वार्ड को नीचे शिफ्ट करने की मांग यहाँ के नागरिक कर चुके हैं, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कारवाई नही हुई है,जिससे गंभीर रोगियों के उपचार में काफी दिक्कत आती है।