Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रमोद बंसल ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रमोद बंसल ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

चूरू, राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रमोद बंसल ने गुरूवार को जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया। सचिव प्रमोद बंसल ने बंदियों से उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्तागण एवं प्रकरणों में हो रही पैरवी के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताते हूए उन्होंने कारागृह स्टाफ, बंदियों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधा, सी.सी.टी.वी. कैमरे, बैरक एवं बंदियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर बंसल ने बंदियों को दी जाने वाली समुचित सुविधाओं, बंदियों से उनके प्रकरणों में अधिवक्तागण द्वारा की जा रही पैरवी, भोजन, पीने के पानी, चिकित्सा, सर्दियों के कपड़े इत्यादि के बारे में जानकारी ली। बंदियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता, निःशुल्क विधिक सहायता एवं समय-समय पर चलाये जाने वाले अन्य अभियानों के बारे में विस्तार से बताया।

इस दौरान उन्होंने यू.टी.आर.सी. के अंतर्गत आने वाले बंदियों के संबंध में विचार-विमर्श किया तथा महिला बंदियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह की जानकारी देते हुये महिला अधिकारों एवं कानूनों के बारे में विस्तार से बताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur