Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न

,

जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न

चूरू, चूरू जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। संघ के सचिव ठाकुर मॉल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कुलदीप जाखड़, 200 मीटर दौड़ में विक्रम, 10 किमी दौड़ में राजेश कुमार, 400 मीटर दौड़ में निखिल, 800 व 500 मीटर दौड़ में योगेश कुमार तथा महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सुमन, 200 मीटर दौड़ में रीतू, 400 मीटर दौड़ में सरोज चौधरी एवं ट्रिपल जम्प में ललिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग में कुल 170 खिलाडियों ने भाग लिया। उद्घाटन सम्मारोह में पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, पदम् सिंह, कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनोद गढ़वाल, रणवीर कस्वां ने अपने विचार व्यक्त किये। संचालन आकाश शर्मा ने किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी प्रकाश राम गोदारा, विजय धेतरवाल, प्रभुदयाल बुरड़क, मोहित पूनियां, जयप्रकश पूनियां, पीटीआई शंकर, संदीप स्वामी,सुरेश स्वामी, सुनील रक्षक, करणसिंह, अनिल धेतरवाल, तेजपाल धीया, विनोद गहलोत, चुन्नीलाल चौहान, देवीलाल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur