Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पेड न्यूज मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तरीय एमसीएमसी गठित

पेड न्यूज मॉनीटरिंग के लिए जिला स्तरीय एमसीएमसी गठित

चूरू, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान पेड न्यूज मॉनीटरिंग एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन के लिए जिला स्तरीय एमसीएमसी का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में गठित कमेटी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ( अतिरिक्त जिला कलक्टर) लोकेश गौतम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज गरवा, आकाशवाणी केन्द्र निदेशक, वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र शर्मा को शामिल किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक कमेटी के सदस्य सचिव रहेंगे। समिति द्वारा नियमित बैठक कर पेड न्यूज मॉनीटरिंग की जाएगी। इसी प्रकार राजनैतिक विज्ञापनों के अधिप्रमाणन के लिए गठित कमेटी में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी (कलक्टर) सिद्धार्थ सिहाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी ( अतिरिक्त जिला कलक्टर) लोकेश गौतम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक मनोज गरवा तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक शामिल रहेंगे। समिति भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान द्वारा दिए गए निर्देशों के अन्तर्गत विज्ञापन प्रमाणन एवं अनुवीक्षण तथा पेड न्यूज मॉनिटरिंग संबंधी कार्य संपादित करेंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur