Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

,

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

केजीबीवी में हुणताराम ईसराण की अध्यक्षता में

चूरू, 14वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह केजीबीवी में हुणताराम ईसराण की अध्यक्षता में किया गया। सीबीईओ ओमदत्त सारण, रामनिवास पूनियाँ, अविनाश सहारण, खालिद अली, एसीपी समझा अर्जुनसिंह राठौड़ आदि ने विचार व्यक्त किये। खिलाड़ियों को संभाग स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने की शुभ कामनाएं दी गई। समाजसेवी तुलसी देवी ने प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक – मेडल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। हुणताराम ईसराण ने बालिकाओं को आगे बढ़ने की एवं माता-पिता का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में निर्णायक भूमिका शारदा, शान्ति राजकला, राजकवर, ममता, मंजू महेन्द्र, सुरेन्द्र देवकीनंदन, नीना, प्रभुदयाल, लक्ष्मी आदि ने निभाई। केजीबीवी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विमला देवी, कृष्णा, तनुजा, विनोद, सुनीता, अनिता द्वारा सभी प्रतिनियुक्त निर्णायक मण्डल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन शिशुपाल बुडानिया ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur