चूरू, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र, चूरू द्वारा 09 मार्च को दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित जिला खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजन प्रभारी अनिल प्रजापत ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित इस खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स एवं रस्सा-कस्सी के इवेंट आयोजित किए जाएंगे, जिसमें 15 से 29 वर्ष के युवक- युवतियां भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर से चयनित टीमें एवं खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला स्तर पर विजेता टीमों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा तथा खेल सामग्री दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम फिट इंडिया अभियान के तहत स्वस्थ जीवन शैली तथा फिटनेस का संदेश देने तथा खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष ब्लॉक जिला एवं राज्य स्तर पर आयोजित किया जाता है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 9 मार्च को
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 9 मार्च को



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।