Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ग्राम बुधवाली में जिला स्तरीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

,

ग्राम बुधवाली में जिला स्तरीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] बुधवाली राज्य सरकार द्वारा आयोजित चूरू जिले की 68वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता (17/19 वर्षीय छात्रा वर्ग)2024-25 का शुभारंभ सोमवार को राउमावि बुधवाली में किया गया। इस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह पैरालंपिक पदक विजेता और चूरू लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश कुमार जाखड़,सीबीईओ रतनगढ़ द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य, जिप सदस्य संतोष तालणिया, पूर्व प्रधान अर्जुनसिंह फ्रांसा,सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल स्वामी, पड़िहारा सरपंच जगजीत सिंह,बुधवाली के पूर्व सरपंच दीनदयाल पारीक, पड़िहारा मंडल अध्यक्ष भाजपा श्योपाल मेघवाल, पूर्व जिप सदस्य रामकिशन व प्राचार्य गिरधारीलाल स्वामी मंचासीन रहे।समस्त मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर कर स्वागत किया गया तथा खिलाड़ियों के द्वारा मंच को मार्च पास्ट के माध्यम से सलामी दी गई। इसके पश्चात सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि देवेन्द्र झाझड़िया ने अपने व्यक्तिगत जीवन के संघर्ष को याद करते हुए सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और पैरालंपिक में भारत के लिए पदक जीतने के अपने खेल इतिहास को खिलाड़ियों से साझा किया।अध्यक्ष सीबीईओ उमेश कुमार जाखड़, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, पूर्व सरपंच दीनदयाल पारीक और प्रतियोगिता संयोजक गिरधारीलाल स्वामी आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ खेल की भी महत्ती आवश्यकता है तथा खेलकूद से ही सर्वांगीण विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और अनुशासन खेल की प्रथम सीढ़ी है। प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य गिरधारीलाल स्वामी ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन के प्रति ग्रामीणों का उत्साह वाकई में देखने लायक है तथा ग्रामीणों के सहयोग से ही समस्त खिलाड़ियों एवं कार्मिकों के लिए आवास एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई हैं। यह पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता दिनांक 23 सितंबर से 27 सितंबर तक आयोजित होनी है जिसमें 31 टीमें भाग लेगी।इस अवसर पर चिरंजी लाल पारीक,युधिष्ठिर पारीक, फारूख खान,मेजर अली,नाजम खान, विष्णु स्वामी, भंवरलाल स्वामी, मोतीलाल पारीक, मदनलाल स्वामी,श्रवण जोईया,अनिल प्रजापत, राजेन्द्र प्रसाद, प्रकाश कुमार,मेहरवाना कुमारी,सोनू सोनी, सुशील कुमार, जितेन्द्रधाबाई,सुबेसिंह,धर्मवीर,भंवरलाल पूनिया, भोजराज शर्मा, बाबूलाल मुंदलिया, लालचंद सुथार, राजकुमार, विकास कुमार,बिलाल अहमद, धर्मवीर, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र डूकिया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से राजेन्द्र प्रसाद एवं प्रकाश चौधरी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur