Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला स्वच्छता प्रबंधन समिति की बैठक 24 मई को

जिला स्वच्छता प्रबंधन समिति की बैठक 24 मई को

चूरू, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग की अध्यक्षता में 24 मई को सांय 5 बजे जिला परिषद सभागार में स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) योजना के द्वितीय चरण के संचालन हेतु जिला प्रबंधन समिति/कार्यकारी परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी । मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर मीणा ने बताया कि बैंठक में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की प्रगति समीक्षा व डीपीआर का अनुमोदन, सामुदायिक स्वच्छता परिसर प्रगति की समीक्षा व अनुमोदन, व्यक्तिगत शौचालयों की प्रगति समीक्षा तथा जिला स्तर पर कार्यरत संविदा कार्मिक सहायक कर्मचारी की सेवा निरंतरता अनुमोदन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur