Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राजय स्तरीय U14 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु जिले की टीम का चयन रविवार को

राजय स्तरीय U14 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु जिले की टीम का चयन रविवार को

चूरू, जिला क्रिकेट संघ चूरू द्वारा राज्य स्तरीय U14 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु जिले की टीम का चयन रविवार 10 नवमबर को व्यायामशाला स्थित जिला क्रिकेट एकेडमी में किया जायेगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील शर्मा ने बताया कि जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 सितम्बर 2010 व 31 अगस्त 2012 के बीच में हुआ है वो ही खिलाड़ी भाग ले पायेंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी एकेडमी कोच भंवर विरेन्द्र को प्रातः 8बजे अपनी रिपोर्ट करेंगे। जिला क्रिकेट संघ के रजिस्ट्रेशन प्रभारी एडवोकेट दीपक स्वामी ने बताया कि सभी खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास, आधार कार्ड व आठवीं कक्षा की अंक तालिका साथ लेकर आए साथ ही क्रिकेट पोशाक व अपना सामान साथ लेकर आवे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur