Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / स्कूल शिक्षा के कनिष्ठ सहायकों की मण्डल स्तरीय वरिष्ठता सूची का हुआ प्रकाशन

,

स्कूल शिक्षा के कनिष्ठ सहायकों की मण्डल स्तरीय वरिष्ठता सूची का हुआ प्रकाशन

चूरू, कार्यालय संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) चूरू सम्भाग के सहायक निदेशक महेन्द्र सिंह बड़सरा ने बताया कि चूरू मण्डल (चूरू, सीकर, नीमकाथाना एवं झुंझुनूं) में वर्ष 2020-21 में पदौन्नत, नियुक्ति, अन्तर मण्डल स्थानान्तरण पर कार्यग्रहण करने वाले कनिष्ठ सहायकों की स्थायी मण्डल स्तरीय मिश्रित वरिष्ठता सूची प्रकाशित की गई है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में सम्बंधित जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से अस्थायी मण्डल स्तरीय मिश्रित वरिष्ठता सूची प्रकाशित की जाकर आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। अस्थायी वरिष्ठता सूची से सम्बंधित प्राप्त आपत्तियों का निराकरण कर आवश्यक संशोधन/परिवर्तन करते हुए वर्ष 2020-21 (दिनांक 01 अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2021) तक पदौन्नत, नियुक्त, अन्तर मण्डल स्थानान्तरित 447 कनिष्ठ सहायको की मण्डल स्तरीय वरिष्ठता सूची को स्थायी घोषित कर प्रकाशन किया गया हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur