Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दिवाली स्नेह मिलन समारोह 29 अक्टूबर को

दिवाली स्नेह मिलन समारोह 29 अक्टूबर को

मुख्य अतिथि जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग मौजूद रहेंगे

चूरू, कायम सोशल वेलफेयर सोसायटी चूरू की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला दिवाली स्नेह मिलन समारोह इस बार 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित दादाबाड़ी में आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक रियाजत खान ने बताया कि दादाबाड़ी में 29 अक्टूबर शाम 5 बजे आयोजित होने वाले समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष डूंगरराम गेदर करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य के मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया तथा राजस्थान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास मौजूद रहेंगे। युग निर्माण योजना के रामसिंह राठौड़ तथा शहर इमाम सैयद पीर अनवार अहमद नदीमुल कादरी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहेंगे। खान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न समुदायों के बीच आपसी भाईचारे और समरसता को कायम रखना है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur