Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दो भाइयों में विवाद की चपेट में आई भाभी

दो भाइयों में विवाद की चपेट में आई भाभी

महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] घर में पट्टियां लगाने की बात को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। बीच-बचाव करने गई महिला पर पत्थर से वार कर घायल कर दिया। घायल हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के पर्चा बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि तहसील के गांव गोलसर निवासी गोपालराम (58) पुत्र हड़मानाराम जाट व धनराज पुत्र हड़मानाराम जाट के बीच पट्टियां लगाने की बात को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह धनराज अपने बड़े भाई गोपालराम से मिलने के लिए घर आया तथा फोन नहीं उठाने की बात कही। इस दरमियान धनराज ने गोपालराम को थप्पड़ मार दिया। खाना बना रही लिछमादेवी (50) पत्नी गोपालराम भी वहां पर पहुंच गई तथा देवर को अपनी जगह में पट्टियां लगाने की बात कही, जिस पर देवर धनराज ने गाली गलौज करते हुए पत्थर से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur