Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दो गुटों में रंजिश के चलते हुआ झगड़ा

दो गुटों में रंजिश के चलते हुआ झगड़ा

चुनावी परिणाम के बाद

राजगढ़ [नीरज सैनी 2 ] कस्बे के मोहल्ला नडियान में चुनावी परिणाम के बाद आपसी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ जिसके चलते दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी और लाठियां चली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस। वही पुलिस पर भी पत्थरबाजी के समाचार मिल रहे है। पुलिस पर हुए हमले की सूचना मिलते ही ए एसपी भरत राज, थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर झगड़ा करने वालों को काबू किया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, मोहल्ले में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। पुलिस अधिकारी मौके पर डटे हुए स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। जानकारी के अनुसार जमकर पत्थरबाजी हुई और पुलिस गाड़ी पर भी पत्थर मारे गए महिलाओं ने छतों पर चढ़कर पथराव किया। इस झगड़े में एक के घायल होने की भी जानकारी मिली है। चुनाव परिणाम के बाद विजयी पक्ष के मोहल्ले में पहुंचने के बाद यह झगड़ा हुआ व चंद मिनटों में सैकड़ों लोग इकट्ठे होकर लड़ाई में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि इन दोनों गुटों में आपसी पुरानी रंजिश चल रही थी और उसी रंजिश से यह झगड़ा हुआ है।