Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भारवाहक पशुओं को दोपहर में काम में नहीं ले – जिला कलक्टर

भारवाहक पशुओं को दोपहर में काम में नहीं ले – जिला कलक्टर

चूरू, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने भारवाहक पशुओं को दोपहर 12 बजे से 03 बजे के बीच काम में नहीं लेने के निर्देश दिए हैं। पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ मदनलाल गहनोलिया ने बताया कि चूरू जिला गर्मी के मौसम में तापमान से सर्वाधिक प्रभावित रहता है। पशु मालिकों द्वारा गर्मियों के दौरान भी उंट, घोड़ा, खच्चर, पोनी, बैल, पाडा व गधा आदि भारवाहक पशुओं को भार ढोने के लिए उपयोग में लिया जाता है। इन पशुओं के अत्यधिक गर्मी में काम में लिए जाने के कारण बीमार होने, लू लगने एवं तापघात की संभावना बढ़ जाती है, जो पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है।

उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर सुराणा ने पशु क्रूरता की रोकथाम, पशु स्वास्थ्य के संरक्षण, पशु रोगों के प्रसार को रोकने, पशुओं के प्रति मानवीय दृष्टिकोण व दया भावना एवं जागरूकता की आवश्यकता के मध्यनजर भारवाहक पशुओं से अत्यधिक गर्मी व उच्च तापमान के समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच भारवाहक कार्य हेतु उपयोग नहीं लेने के आदेश दिए हैं। जारी आदेशानुसार किसी भी व्यक्ति द्वारा भारवाहक पशु प्रजातियों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच भारवाहन हेतु उपयोग में लेते हुए पाए जाने पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur