चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले की दूधवाखारा पुलिस ने एनएच 52 पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर ट्रक में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।दूधवाखारा थानाधिकारी रतनलाल ने बताया कि नशीले पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने एनएच 52 पर नाकाबंदी लगा रखी थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक को रुकवाया। ट्रक में सवार ड्राइवर और हेल्पर से पूछताछ की तो दोनों घबरा गए। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें छह किलो डोडा पोस्त मिला। पुलिस ने पोस्त और ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं ट्रक में सवार पंजाब के बुडलाडा निवासी रोहित कुमार (36) और जगसीर जट सिक्ख (28) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि डोडा पोस्त वह मध्य प्रदेश के जावरा से मानसा पंजाब तस्करी करने के लिए जा रहे थे। पुलिस की ओर से जब्त डोडा पोस्त की बाजार में कीमत करीब 90 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले की जांच सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह कर रहे हैं।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नाकाबंदी के दौरान ट्रक से डोडा पोस्त बरामद
नाकाबंदी के दौरान ट्रक से डोडा पोस्त बरामद



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

