Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नाकाबंदी के दौरान ट्रक से डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

नाकाबंदी के दौरान ट्रक से डोडा पोस्त जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के एनएच 52 पर ढाढ़र टोल नाका के पास डीएसटी और सदर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 16 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। ट्रक में धनिया और ट्रांसफॉर्मर के सामान के बीच छिपाकर यह डोडा पोस्त कर्नाटक से पंजाब ले जाया जा रहा था। सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि ढाढ़र टोल नाके पर नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी रतननगर की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। जिसकी रोककर तलाशी ली, तो उसमें धनिया और ट्रांसफॉर्मर का सामान भरा हुआ था। ट्रक के केबिन की तलाशी ली।उसमें प्लास्टिक के कट्टों में डोडा पोस्त भरा हुआ मिला। इस पर पुलिस ने पंजाब के पातड़ा निवासी आरोपी बगिंद्र सिंह उर्फ लवली (29) और साहिल कुमार (20) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डोडा पोस्त सहित ट्रक को जब्त कर लिया। दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur